राजमहल: मोहनपुर पंचायत में झारखंड मजदूर संघ की प्रखंड इकाई के पुनर्गठन के लिए बैठक आयोजित
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित तरुण मंडल के आवास परिसर में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का प्रखंड इकाई का पुनर्गठन हेतु एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मो. शाहिद अख्तर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी उपस्थित रहें।