भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में CBN की बड़ी कार्रवाई, ट्रेवल्स बस से 35.100 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) भीलवाड़ा ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रेवल्स बस से 35 किलो 100 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।