डुमरा: सीतामढ़ी में 8 युवाओं ने थामा राजद का दामन, युवा राजद के जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
सीतामढ़ी राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आठ युवाओं ने राजद का दामन थाम लिया। युवा राजद के जिला अध्यक्ष रौशन यादव ने सभी युवाओं को राजद की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर राजद के अन्य नेता भी मौजूद थे। रौशन यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव के विचारधारा से प्रभावित होकर युवाओं ने राजद का दामन थामा है।