डुमरा: पटना से लौट रहे युवक से बाजार समिति के पास पिस्तौल व चाकू के बल पर नकदी समेत एक लाख रुपए की लूट
पटना सेसीतामढ़ी आये एक युवक को पिस्तौल,चाकू, ब्लेड दिखाकर पांच युवकों ने आठ हजार कैश सहित करीब एक लाख रुपये का सामान लूट लिया । यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की है ।इस संबंध में थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर वार्ड नंबर 38 निवासी सुजीत कुमार ने नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।