डुमरा: 11 अप्रैल को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भासर में नगर विधायक की अध्यक्षता में बैठक का किया गया आयोजन
भासर स्थित नगर विधायक के आवासीय कार्यालय में, आगामी 11 अप्रैल को एनडीए के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। वही इस दौरान नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने , कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया।