डुमरा: बथनाहा थाना क्षेत्र में एक लड़के ने नाबालिग लड़की से की शादी, पुलिस ने लड़की को कराया मुक्त और आरोपी को किया गिरफ़्तार
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की बारह वर्ष की नाबालिग बालिका से जबरन बाल विवाह एक लड़के ने अपने परिवार के सहयोग से बाहर जाकर कर लिया था । जिसके उपरांत सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश , पर सीतामढ़ी पुलिस ने शिवहर पुलिस के सहयोग से नाबालिक को मुक्त कर लिया गया।