डुमरा: भासर पुलिस पिकेट की टीम ने कांटा चौक स्थित चंपारण मीट हाउस के पास छापेमारी कर दो सगे भाईयों को हथियार सहित किया गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के भासर पुलिस पिकेट की टीम ने थाना क्षेत्र के कांटा चौक स्थित चंपारण मीट हाउस के पास छापेमारी कर दो लोडेड देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो सहोदर भाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी गो वार्ड नंबर 12 निवासी शंकर सिंह के पुत्र विकास कुमार व राहुल कुमार के रूप में की गई है।