पटना ग्रामीण: डीजीपी ने नीट छात्रा के परिजनों को आवास पर बुलाया, कहा- मान लीजिए आपकी बेटी ने आत्महत्या की है
नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नीट छात्रा के परिजनों को डीजीपी ने अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वहां से परिजन काफी आक्रोशित होकर बाहर निकले। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे नीट छात्रा के परिजनों ने कहा कि DGP कह रहे हैं कि आप मान लीजिए कि आपकी बेटी ने सुसाइड किया है उसके साथ रेप नहीं हुआ है।