कासगंज: कासगंज के मिशन हॉस्पिटल में पेरामेडिकल ओटी के छात्रों ने किया प्रदर्शन, स्टाफ पर अभद्रता और उत्पीड़न का आरोप
सोमवार की दोपहर 3 बजे कासगंज के मिशन हॉस्पिटल पर पैरामेडिकल छात्रों ने प्रदर्शन किया। और स्टाफ पर उत्पीड़न अभद्रता करने का आरोप लगाया। छात्रों ने तहसीलदार को दी शिकायत में बताया कि कॉलेज की डायरेक्टर नीना लॉयल छात्रों का साथ देना चाहती हैं। लेकिन उनके अधिकार छीन लिए गए हैं। छात्रों को न तो ठीक से क्लास मिल रही है और न ही प्रैक्टिकल कराए जा रहे हैं।