दमयंती नगर: 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भव्यता से मनाई जाएगी, कोतवाली में बैठक संपन्न, CSP एच आर पांडे ने दी जानकारी
दमोह में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर तैयारियां तेज हैं। कोतवाली थाना में सीएसपी एचआर पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें रूट प्लान, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। 13 अप्रैल को बाइक रैली और 14 अप्रैल को शोभायात्रा निकलेगी। समिति ने साफ-सफाई, लाइटिंग व पेयजल की मांग रखी, प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।