शासन के निर्देशानुसार 'बचपन बचाओ अभियान' के तहत आज जनपद भदोही में बाल श्रम के विरुद्ध एक प्रभावी कार्रवाई की गई। 'ऑपरेशन रक्षा' के अंतर्गत श्री शैलेश कुमार, जिलाधिकारी भदोही व श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के संयुक्त निर्देशन में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में थाना ए.एच.टी.यू. (AHTU) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने काजीपुर स्थित कालीन बुनाई केंद्रों पर छापेमारी कर 04 बाल/किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। छापेमारी का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं जन-जागरूकता है।
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur
Bhadohi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026