खलीलाबाद: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप, हनुमान मंदिर के चढ़ावे की भी हो जांच: प्रवीण पांडे
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना एफआईआर दर्ज किए एसआईटी जांच कराई जा रही है। कांग्रेस ने राम मंदिर के साथ हनुमान मंदिर के चढ़ावे की भी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।