महिमा यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन
मुण्डावर तहसील के गांव हुलमाना खुर्द निवासी महिमा यादव पुत्री पवन कुमार यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है।
महिमा की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और महिमा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
महिमा यादव को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#FactsMatter