उतरौला: थाना ए0एच0टी0यू0 पुलिस टीम ने मोहकमपुर में चौपाल लगाकर बालश्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी पर किया जागरूक
11जनवरी दोपहर दो बजे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस टीम द्वारा मोहकमपुर में चौपाल लगाकर बालश्रम/ भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी,बाल विवाह आदि अपराधों के रोकथाम के प्रति जागरुक किया गया। चौपाल में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत मादक पदार्थों के सेवन व उनसे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में भी जागरूक किया गया।