सीहोर नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित, 63 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए
आज मंगलवार सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री बालागुरू के. एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए जनसुनवाई में जिले भर से आए 63 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए