करहल: करहल थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम दोस्तपुर निवासी प्रदीप कुमार दुबे पुत्र प्रभास कुमार दुबे ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। वह दुकान पर सौदा लेने के लिए जा रहे थे तभी गांव के दबंगों ने उनके साथ गाली गलौज की जिसको लेकर जब पीड़ित ने विरोध किया। तो दबंगों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। वही पीड़ित ने थाने में पहुंच दबंगो के खिलाफ शिकायत की है।