मंडला: बकोरी के पास पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते की कार दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mandla, Mandla | May 29, 2026 निवास-मंडला मार्ग पर शुक्रवार दो बजे निवास के पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बकौरी और खारी गांव के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में उन्हें सिर, पैर और पीठ में चोटें आई हैं। फिलहाल उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।