बेलछी: पंचायत भवन मूर्तजापुर में लगा सहयोग शिविर, 78 मामले प्राप्त हुए
Belchhi, Patna | May 19, 2026 बेलछी प्रखंड के बेलछी पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन मूर्तजापुर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की। शिविर में कुल 19 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। दिनभर फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पंचायत भवन पहुँचते रहे। अधिकारियों ने उनकी शिकायतें दर्ज