बालूमाथ: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने संचालकों के साथ की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सोमवार की दोपहर बालूमाथ थाना परिसर में एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न ज्वेलरी दुकान, विभिन्न बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र के साथ-साथ प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने भाग लिया। बैठक में बारी-बारी से सभी संचालकों से दुकान सह केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी लिया।