जबलपुर: घमापुर मंदिर के पास आरोपियों ने युवतियों से शराब के लिए पैसे न देने पर की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने शनिवार शाम 7:00 बजे बताया कि विदांशी खरे निवासी पीर जी का बगीचा सदर कैंट ने रिपोर्ट लिखाई कि वह अपनी सहेली करुणा के साथ दोस्त के साथ डुमना घूमने गई थी जब वापस लौट रही थी। घमापुर मंदिर के पास विवेक खरे दीपा कोरी के साथ आया और शराब के लिए पैसा ना देने पर उनके साथ जमकर मारपीट की। जिससे उन्हें चोटें आई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।