शाजापुर: ग्राम झोंकर में गोपाल गौशाला में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, गौमाता का श्रृंगार कर निकाला गया चल समारोह
ग्राम झोंकर में शनिवार को दोपहर में गोपाल गाैशाला में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की गई। इस माैके पर गाैशाला की सैकड़ों गाय का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद गाै माता की पूजा की गई। पूजा के बाद ग्राम झोंकर में गाैमाता का चल समारोह निकाला गया।बैंड बाजे के साथ गौशाला से चल समारोह प्रारंभ हुआ।