शाजापुर: उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने सेमली धाम आश्रम में की गोवर्धन पूजा, मंत्री ने कहा यह हजारों साल पुरानी परंपरा है
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने जिले के ग्राम सेमली धाम में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। गोर्वधन पूजा पंडित कमल किशोर नागर ने करायी। कार्यक्रम में मंत्री परमार ने कहा कि हमारे देश की परंपरा में हजारों साल से गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा की परंपरा भारत की सभ्यता और विरासत से जुड़ी परंपरा है।