शाजापुर: ग्राम अभयपुर के पास फोरलेन रोड पर बाइक से गिरकर दो युवक हुए घायल, डायल 100 एफआरबी टीम ने पहुंचाया जिला अस्पताल
फोरलेन रोड पर ग्राम अभयपुर के पास मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 100 एफआरबी टीम माैके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया गया। शनिवार शाम 6 बजे डायल 100 पायलट पंकज यादव ने बताया कि हादसे में जयपाल यादव और निरप्रित यादव घायल हुए हैं।