अशोक नगर: अशोकनगर: पेड़ विवाद में पति-पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
अशोकनगर जिले के छीपोन गांव में पेड़ विवाद में पति-पत्नी से मारपीट का विडियो वायरल हुआ था। दो आरोपी सोमवार को गिरफ्तार हो चुके थे। शेष एक आरोपी बलबीर राजपूत को मंगलवार को दोपहर 12 बजे कचनार पुलिस गिरफ्तार कर जुलूस निकाला है। 3 मई को ग्राम छीपोन निवासी ओमकार अहिरवार ने कचनार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उन्होंने बताया।