बीसलपुर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ताला डालकर गायब हुआ चौकीदार, तहसीलदार की मौजूदगी में तोड़ा गया ताला
राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में तैनात चौकीदार बिना अवकाश के कालेज के मेन गेट पर अपना ताला डालकर चला गया। इस समय छात्र छात्राओं के पेपर चल रहे हैं। कालेज के शिक्षक कालेज पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मेन गेट पर ताला पड़ा है तो उन्होंने चौकीदार को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तभी चौकीदार की मौजूदगी में ताले को तुड़वाया गया है