बीसलपुर: परसिया गांव में बाइक चालक को ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल होकर अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी सर्वेश कुमार के परिजनों ने बताया कि सर्वेश कुमार खेत से वापस बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहे थे वह जैसे ही गांव में पहुंचे वैसे ही बीसलपुर पीलीभीत हाईवे पर ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये है