बीसलपुर: शिवपुरी के नवादिया गांव में घास काटने गए वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में शव खेत में मिला, मौके पर पहुंची पुलिस
क्षेत्र के एक गांव में खेत पर अपने जानवरों के लिए घास काटने गए वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा हुआ मिला सूचना पाते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया उक्त मामले में पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है