बक्सर: गुरूदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा गया
Buxar, Buxar | Apr 15, 2026 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का विडियो भी सामने आया है।घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। घटना के वायरल वीडियो ने प्रशासन पर सवाल खड़ा किया है।