दादरी: FNG सर्विस रोड पर स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
नोएडा में स्थित FNG सर्विस रोड पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, वहीं आसमान में काले धुँए के गुबार उठने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में जुट गयीं। घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है।