खरगोन कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूर्वा मण्डलोई ने अन्य अधिकारियों के साथ आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 107 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे।