कानपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय के एमएम कोर्ट में आज सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई।इस आग से कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।