कानपुर: शहर में 100 साल पुराने बारावफात के जुलूस की ड्रोन से की गई निगरानी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने 100 साल पुराने बारावफात की सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाली। परेड स्थित सदभावना चौकी से जुलूस मार्ग की ड्रोन कैमरे से निगरानी की। उन्होंने सभी से शांति और सौहद्रपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की। इसके साथ ही अफवाहों को फैलने से रोकने और ध्यान नहीं देने की सलाह दी। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने दिए दिशा निर्देश