कानपुर: किदवई नगर पुलिस ने डेटिंग एप की मदद से हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
किदवई नगर पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला और उसके दो साथियों को किदवई नगर से गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि इस गैंग की महिला नैंसी खान उर्फ तनु सिंह डेटिंग एप के जरिए लोगों को प्रेम जाल में फांसती थी। इसके बाद उस शख्स को मिलने के लिए होटल, रेस्टोरेंट बुलाती थी।