कानपुर: विश्वविद्यालय में नौकरी का झांसा देकर आर्य नगर की युवती से की गई ₹22.18 लाख की ठगी, अधिवक्ता व उसके साथियों पर केस दर्ज
विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी का झांसा देकर आर्यनगर की युवती तान्या दीक्षित से पनकी में रहने वाले अधिवक्ता विक्रम सेंगर और उसके साथियों ने 22.18 लाख रुपए ठग लिए।युवती जॉइनिंग लेटर लेकर विश्वविद्यालय पहुंची तो ठगी का पता चला।पुलिस आयुक्त के आदेश पर स्वरूप नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।