कानपुर: जेसीपी हरीश चंदर ने बारावफात जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने परेड स्थित सदभावना चौकी क्षेत्र में बारावफात जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह बारावफात का बहुत पुराना है। लगभग 100 साल से ज्यादा की इसकी परंपरा है। जुलूस आयोजकों के साथ बैठक कर सीनियर अधिकारियों ने शासन की गाइड लाइन से अवगत कराया गया था। जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है।