कांके: रांची प्रेस क्लब में फोरम फॉर फर्स्ट जस्टिस ने खनन माफिया और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kanke, Ranchi | Aug 20, 2025 रांची प्रेस क्लब में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे फोरम फॉर फर्स्ट जस्टिस ने खनन माफिया और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के कालीचट्टान बसावातांड गांव के करीब तीन सौ संथाली आदिवासी परिवार खनन माफिया और स्थानीय प्रशासन के द्वारा प्रताड़ित होकर पलायन को मजबूर हो रहे हैं।