जहानाबाद: जहानाबाद में अपहरण मामला निकला प्रेम विवाह, युवती ने कोर्ट में कहा- अपनी मर्जी से की शादी
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में दर्ज कथित अपहरण मामले में गुरुवार को नया मोड़ देखने को मिला। जहां नगर थाना कांड संख्या-517/26, दिनांक 01 जून 2026 की अपहृता को पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। युवती ने कोर्ट में बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी और दोनों ने इस्लामिक रीति तथा कोर्ट नोटरी के माध्यम से शादी कर ली है।