श्योपुर: बड़ौदा रोड पर ट्रैक्टर खड़ा करने की बात पर मारपीट, सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडौदा रोड पर सूद पेट्रोल पम्प के पास एक युवक से तीन अज्ञात आरोपियो ने ट्रेक्टर खड़ा करने की बात को लेकर शुक्रवार की रात्रि 7 बजे मारपीट कर गाली गलौच की है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ शनिवार की सुबह 8 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज शनिवार को दोपहर 12 बजे दी है।