श्योपुर: नो पार्किंग जोन में अवैध रूप से खड़े किए जा रहे ऑटो व कार, गोलंबर चौक पर लगा जाम
श्योपुर। शहर के व्यस्तम गोलंबर चौक पर नो पार्किंग जोन में ऑटो रिक्शा और कारों की अवैध पार्किंग से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। यही हालत शुक्रवार को शाम 4:00 बजे देखे गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति के कारण ऑटो चालक बेरोकटोक नियम तोड़ रहे हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि पैदल यात्री भी परेशानी झेल रहे है।