श्योपुर: आयुष्मान भारत निरामयम अभियान के तहत भीखापुर में स्वास्थ्य जांच जारी, आरबीएसके टीम पहुंची
श्योपुर। आयुष्मान भारत निरामयम 2.0 अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता एवं आशा सुपरवाईजर द्वारा घर-घर जाकर 4 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर 02 बजे ग्राम भीखापुर में आरबीएसके की टीम द्वारा 18 दिन पहले जन्में बालक कृष्णा का स्वास्थ्य परीक्षण कर फॉलोअप किया गया।