श्योपुर: विद्युत बिलों की बकाया राशि जमा करने की अपील, महाप्रबंधक ने कहा- जमा नहीं करने पर कटेगी बिजली
श्योपुर। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक आरके सक्सैना ने शुक्रवार को शाम 04 बजे उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत कनेक्शन की बकाया राशि का भुगतान समय से करें, उन्होने कहा कि स्थाई विद्युत उपभोक्ता द्वारा विधुत देयको तथा सर्तकता जांच की बकाया राशि का संपूर्ण भुगतान जमा न करने की स्थिति में विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किया जा सकता है।