श्योपुर: सांसद: योग से मिलती है निरोगी काया, ऑडिटोरियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड स्थित नगर पालिका आॅडिटोरियम में शनिवार को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संदेश दिखाया गया।