Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में टीजीटी लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न - जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा उरई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद में परीक्षा हेतु कुल 7 केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 6 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई, जिसमें सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई। प्रथम पाली में कुल 2,127 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,024 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 1,103 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल 2,170 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,040 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1,130 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रवार उपस्थिति में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई में प्रथम पाली में 225 एवं द्वितीय पाली में 255 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में दोनों पालियों में 188-188 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय इंटर कॉलेज उरई में प्रथम पाली में 177 तथा द्वितीय पाली में 192 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 195 तथा द्वितीय पाली में 208 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 185 तथा द्वितीय पाली में 153 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। श्री गांधी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 54 एवं द्वितीय पाली में 44 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। जनपद प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से टीजीटी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Madhogarh, Jalaun | Jun 5, 2026

MORE NEWS

जालौन में शराब ठेके के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल! पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर दबंगो का तांडव!!... #JalaunNews #Urai #BreakingNews #ViralVideo #UPPolice #UraiKotwali #HindiNews #AjnariRoad #PoliceJanch #Bundelkhand #SharTheka #UPNews #JalaunPolice

जालौन में शराब ठेके के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल! पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर दबंगो का तांडव!!... #JalaunNews #Urai #BreakingNews #ViralVideo #UPPolice #UraiKotwali #HindiNews #AjnariRoad #PoliceJanch #Bundelkhand #SharTheka #UPNews #JalaunPolice

Madhogarh, Jalaun | Jun 5, 2026

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करें बैंक - जिलाधिकारी 
- जिलाधिकारी ने बैंकवार समीक्षा कर खराब प्रगति पर लगाई फटकार, पात्र युवाओं को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में बैंकवार लंबित आवेदनों, स्वीकृत एवं वितरित ऋणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए तथा पात्र युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।जिलाधिकारी ने पाया कि विभिन्न बैंकों के पास बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं, जबकि स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे में बैंकों द्वारा अनावश्यक विलंब करना बर्दास्त नहीं होगा। उपायुक्त उधोग ने बताया कि विभिन्न बैंकों को कुल 872 आवेदन प्रेषित किए गए हैं, जिनके सापेक्ष मात्र 159 आवेदन स्वीकृत किए गए तथा केवल 83 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया है। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर बैंक अधिकारियों फटकार लगाते हुए लंबित प्रकरणों का विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने विशेष रूप से उन बैंकों की समीक्षा की जिनके पास बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। भारतीय बैंक के पास 257, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास 222 तथा भारतीय स्टेट बैंक के पास 145 आवेदन प्रेषित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इन बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों की व्यक्तिगत समीक्षा कर पात्र आवेदकों को शीघ्र स्वीकृति एवं ऋण वितरण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की सफलता तभी संभव है जब पात्र युवाओं को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने उपायुक्त उद्योग एवं लीड बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि बैंकवार प्रगति की सतत निगरानी की जाए तथा जिन बैंकों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी बैंक इस योजना को प्राथमिकता पर लेते हुए अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करें।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, उपायुक्त उद्योग धर्मेंद्र भास्कर, लीड बैंक मैनेजर अनुराग सक्सेना सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करें बैंक - जिलाधिकारी - जिलाधिकारी ने बैंकवार समीक्षा कर खराब प्रगति पर लगाई फटकार, पात्र युवाओं को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में बैंकवार लंबित आवेदनों, स्वीकृत एवं वितरित ऋणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए तथा पात्र युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।जिलाधिकारी ने पाया कि विभिन्न बैंकों के पास बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं, जबकि स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे में बैंकों द्वारा अनावश्यक विलंब करना बर्दास्त नहीं होगा। उपायुक्त उधोग ने बताया कि विभिन्न बैंकों को कुल 872 आवेदन प्रेषित किए गए हैं, जिनके सापेक्ष मात्र 159 आवेदन स्वीकृत किए गए तथा केवल 83 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया है। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर बैंक अधिकारियों फटकार लगाते हुए लंबित प्रकरणों का विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने विशेष रूप से उन बैंकों की समीक्षा की जिनके पास बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। भारतीय बैंक के पास 257, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास 222 तथा भारतीय स्टेट बैंक के पास 145 आवेदन प्रेषित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इन बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों की व्यक्तिगत समीक्षा कर पात्र आवेदकों को शीघ्र स्वीकृति एवं ऋण वितरण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की सफलता तभी संभव है जब पात्र युवाओं को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने उपायुक्त उद्योग एवं लीड बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि बैंकवार प्रगति की सतत निगरानी की जाए तथा जिन बैंकों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी बैंक इस योजना को प्राथमिकता पर लेते हुए अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, उपायुक्त उद्योग धर्मेंद्र भास्कर, लीड बैंक मैनेजर अनुराग सक्सेना सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Madhogarh, Jalaun | Jun 5, 2026

जालौन में मजदूर के सूने घर में लाखों की चोरी! मेहनत की कमाई, गहने, सोलर तक ले गए चोर!!.. #JalaunNews #Kalpi #Chori #BreakingNews #UPPolice #HindiNews #Tareebulda #KalpiKotwali #Bundelkhand #CrimeNews #Mazdoor #JalaunPolice #UPNews

जालौन में मजदूर के सूने घर में लाखों की चोरी! मेहनत की कमाई, गहने, सोलर तक ले गए चोर!!.. #JalaunNews #Kalpi #Chori #BreakingNews #UPPolice #HindiNews #Tareebulda #KalpiKotwali #Bundelkhand #CrimeNews #Mazdoor #JalaunPolice #UPNews

Madhogarh, Jalaun | Jun 5, 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान
प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश, जन-जन तक पहुंचाई जाएं सरकार की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाएं
उरई। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक की। 
 प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 11 जून से 14 जून तक आयोजित होने वाले मीडिया संवाद कार्यक्रमों में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जाए। 14 जून से 16 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों एवं स्वास्थ्य मेलों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि 16 एवं 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित कर किसानों, युवाओं, उद्यमियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं स्वयं सहायता समूहों से संवाद स्थापित किया जाएगा। वहीं 17 जून से 20 जून तक विकास प्रदर्शनियों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि 18 एवं 19 जून को आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाए। साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। माओ प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि अभियान के दौरान रात्रि चौपाल, क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद में अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों को जिम्मेदारियां आवंटित कर दी गई हैं तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, अपना दल एस, आरएलडी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश, जन-जन तक पहुंचाई जाएं सरकार की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाएं उरई। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 11 जून से 14 जून तक आयोजित होने वाले मीडिया संवाद कार्यक्रमों में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जाए। 14 जून से 16 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों एवं स्वास्थ्य मेलों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि 16 एवं 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित कर किसानों, युवाओं, उद्यमियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं स्वयं सहायता समूहों से संवाद स्थापित किया जाएगा। वहीं 17 जून से 20 जून तक विकास प्रदर्शनियों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि 18 एवं 19 जून को आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाए। साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। माओ प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि अभियान के दौरान रात्रि चौपाल, क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद में अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों को जिम्मेदारियां आवंटित कर दी गई हैं तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, अपना दल एस, आरएलडी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Madhogarh, Jalaun | Jun 5, 2026