डुमरिया: घर में संदिग्ध हालात में महिला का शव मिलने से सनसनी, सल्फास की पन्नी और गिलास बरामद।
Dumaria, Gaya | Jun 13, 2026 डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के रामदोहर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद भदवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, महिला का शव उसके घर के अंदर पाया गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण