टाटीझरिया: NH-522 होलंग पेट्रोल पंप के पास गिरा विशाल करंज का पेड़, बड़ा हादसा टला, राहगीर बाल-बाल बचे
NH-522 होलंग पेट्रोल पंप के पास गिरा विशाल करंज का पेड़, टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे राहगीर। हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग (NH-522) पर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक विशाल पुराना करंज का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस समय उसके नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। वरना बडी घटना हो जाती।