चंदिया: चंदिया में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चला, स्वच्छता कर्मियों को माल्यार्पण कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया
गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत गांधी चौक, चंदिया में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के बैनर तले भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।