रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के चंदौल गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
रफीगंज थाना क्षेत्र के चंदौल गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार संध्या 5:30 में रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।