कहरा: बख्तियारपुर थाना के कुमेदान टोला में घरेलू विवाद को लेकर युवक ने खाई जहर, इलाज के लिए सदर अस्पताल सहायता में भर्ती
बख्तियारपुर थाना के कुमेदान टोला वार्ड 2 में घरेलू विवाद को लेकर हुए बकझक में एक युवक ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। जब उस युवक की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए परिजन के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जहां उस युवक का इलाज चल रहा है। युवक का नाम सनोज कुमार जो की बख्तियारपुर थाना के कुमेदान टोला वार्ड 2 का रहने वाला बताया जा रहा है।