कोरांव: पड़रिया में घर के सामने खड़े पिकअप वाहन को अज्ञात चोरों ने चुराया, पुलिस ने दी तहरीर पर जांच शुरू की
कोरांव थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में घर के बाहर खड़ी एक पिकअप को अज्ञात चोरों ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात चोरी कर लिया। वाहन स्वामी संजय कुमार केसरी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संजय कुमार केसरी पुत्र दशरथ लाल केसरी ने अपनी तहरीर में बताया कि वह कोरांव बाजार में अपनी दुकान बंद कर घर गए थे।