➡️ सेवा से संकल्प अभियान : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में 367 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 7 यूनिट हुआ रक्तदान
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्री भैयालाल इरपाचे, श्री अनिल उइके एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज द्वारा दी गई जानकारी अनुसार स्वास्थ्य शिविर में 367 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया। शिविर में 7 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में मेडिकल ऑफीसर, सीएचओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेड़ी सांवलीगढ में 30 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026